एयरपोर्ट की कुर्सियों पर दंपती ने गुजारी रात

इंदौर: एयर इंडिया की उड़ानों में बार-बार हुए बदलाव ने इंदौर के एक दंपती की यात्रा को परेशानियों भरा बना दिया. केरल से लौट रहे दंपती को तय समय से करीब 16 घंटे बाद इंदौर पहुंचना पड़ा. इस दौरान उन्हें दो एयरपोर्ट पर रात कुर्सियों पर बितानी पड़ी.खातीवाला टैंक क्षेत्र निवासी आईटी प्रोफेशनल योगेश वाधवानी अपनी पत्नी खुशबू के साथ सात दिन के केरल प्रवास के बाद कोच्चि से इंदौर लौट रहे थे. वापसी के लिए उन्होंने एयर इंडिया की कोच्चि दिल्ली और दिल्ली इंदौर कनेक्टिंग फ्लाइट बुक की थी.

कोच्चि से उड़ान दोपहर 1.20 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन इसे दिन में कई बार आगे बढ़ाया गया. अंततः फ्लाइट शाम 5.42 बजे रवाना हुई और दिल्ली रात 8.21 बजे पहुंची, तब तक इंदौर की कनेक्टिंग फ्लाइट निकल चुकी थी. दिल्ली में उन्हें उसी रात इंदौर पहुंचाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में एयरलाइन ने अचानक पुणे भेजने का निर्णय लिया. रात करीब ढाई बजे पुणे पहुंचने के बाद भी यात्रियों के लिए न तो होटल की व्यवस्था की गई और न ही भोजन की. मजबूरन दंपती को पूरी रात एयरपोर्ट की कुर्सियों पर ही बितानी पड़ी. इसके बाद सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से वे 9.10 बजे इंदौर पहुंचे.

बिना होटल और भोजन के बितानी पड़ी रात
दंपती का कहना है कि कोच्चि एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार के दौरान भी एयरलाइन की ओर से किसी तरह की मूलभूत सुविधा नहीं दी. हमने एयर इंडिया के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. नागर विमानन महानिदेशालय के नियमों के अनुसार घरेलू उड़ानों में लंबी देरी या ओवरनाइट स्थिति बनने पर यात्रियों को भोजन, ठहरने और मुआवजे की सुविधा दी जानी चाहिए, लेकिन इस मामले में नियमों का पालन नहीं हुआ, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी

Next Post

गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्ज को 45 रनों से हराया

Fri Jan 23 , 2026
वडोदरा, (वार्ता) सोफी डिवाइन (नाबाद 50) और बेथ मूनी (38) की पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जायंट्स महिला ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 14वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज को 45 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ छह अंकों के साथ गुजरात दूसरे […]

You May Like