फायर आर्म्स समेत बदमाश पकड़ाए

जबलपुर। सिहोरा एवं गढ़ा पुलिस ने फायर आर्म्स के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है

जिनके कब्जे से दो पिस्टल, दो कारतूस जप्त किए हैं।

सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड एल 9663 को कुर्र रोड़ पर बाबा कुरैशी की टाल के समने  घेराबंदी कर रोका गया। चालक साहिल जायसवाल 24 वर्ष निवासी कंकाली मोहल्ला सिहोरा को पकड़ा गया सीट के सामने बने केबिन में 1 पिस्टल एंव एक 1 कारतूस मिला। उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध 4 अपराध अवैध वसूली एवं मारपीट के दर्ज है। इसी प्रकार गढ़ा पुलिस ने  देवताल तालाब के पास दबिश देकर शुभम चौधरी 23 वर्ष एवं रोहित अहिरवार 19 वर्ष दोनों निवासी रामायण मंदिर के पास रामनगर गढ़ा को पकड़ा गया पिस्टल, एक कारतूस मिला।

Next Post

गेर मार्ग मात्र 60 मिनट में साफ ,इंदौर नगर निगम ने बनाया नया कीर्तिमान

Thu Mar 20 , 2025
इंदौर: स्वच्छता के मामले में लगातार सात सालों से देशभर में नंबर वन रहने वाला इंदौर शहर एक बार फिर अपनी सफाई के प्रति जुनून और प्रतिबद्धता के लिए चर्चा में है. रंग पंचमी पर गेर उत्सव के बाद इंदौर नगर निगम ने गेर मार्ग को मात्र 60 मिनट में […]

You May Like