रायपुर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले को बेहद कायराना हरकत बताते हुए इसकी कड़ी निन्दा की और इस हमले में मारे गए लोगों की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्री डेका ने कहा कि समूचा देश मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने इस हमले का शिकार हुए रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर ईश्वर से मृतक की सद्गति एवं परिजनों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने राज्य सरकार को मृतक के परिजनों की हर संभव मदद करने हेतु निर्देशित किया।
गौरतलब है कि पहलगाम में आज एक बड़े आतंकवादी हमले में 28 पर्यटकों के मारे जाने और कम से कम 10 अन्य के घायल होने की आशंका है।
