कॉमनवेल्थ सस्टेनेबल सिटीज नेटवर्क स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य बने महापौर

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव को कॉमनवेल्थ सस्टेनेबल सिटीज नेटवर्क की स्टीयरिंग कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है. उक्त स्टेयरिंग कमेटी राष्ट्र मंडल देशों में शहरों महापौरों और नगरीय प्रशासन के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाकर शहरी विकास और आधुनिक नगर प्रबंधन को प्रोत्साहित करता है.वैश्विक मंच पर कॉमनवेल्थ लोकल गवर्नमेंट फोरम द्वारा 2015 में शुरू किया गया था.

कॉमनवेल्थ सस्टेनेबल सिटीज नेटवर्क की स्टीयरिंग कमेटी द्वारा विभिन्न देशों के शहरों के बीच सहयोग और अनुभव आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच है. इसकी स्टीयरिंग कमेटी नेटवर्क को दिशा देने, कार्यों की निगरानी और नीतिगत मार्गदर्शन प्रदान करने में भूमिका निभाती है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव को इस समिति में नियुक्ति होने से इंदौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहरी विकास से जुड़े विचार-विमर्श में प्रतिनिधित्व मिलेगा.

Next Post

दक्षिण अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने किया कमाल, WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप पहुंची टीम, देखें लिस्ट

Wed Oct 14 , 2026
डरबन, डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पहला स्थान मजबूत कर लिया है, मैट रेनशॉ बने हीरो। ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में खेले गए टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 214 रन से हरा दिया। […]

You May Like

Play sound