
बुरहानपुर। फरियादी बलभद्र पिता भगवान सिंह सेंगर द्वारा थाना हाजीर आकर रिपोर्ट की की में आलमगंज वाइन शॉप में सेल्समेन का कार्य करता हूं। दिनांक 02/12 /2025 की दरमियानी रात को वाइन शॉप में अज्ञात चोरों द्वारा कुछ शराब की बोतल एवं सीसीटीवी का क्टत् एवं गले में रखी चिल्लर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुराकर ले गया जिसकी रिपोर्ट पर थाना गणपति नाका पर अपराध क्रमांक 263/25 धारा 331;4,305 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गणपति नाका सुरेश महाले के मार्गदर्शन में उद्दघोषित आरोपियो एवं चोरी के प्रकरणो में फरार चल रहे आरोपियो की धर पकड़ करने हेतु टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से चोरी के प्रकरणों में पूछताछ करते हुए सूचना प्राप्त हुई जिस पर कुछ आरोपियों को पूछताछ करने हेतु थाने लाया गया जिनके द्वारा जुर्म शिकार किया कि हमारे द्वारा ही वाइन शॉप में चोरी की थी। इस कार्य में थाना प्रभारी गणपति नाका सुरेश महाले, सउनि मेवालाल मौर्य, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवार, आरक्षक विनोद परिहार, राहुल अग्निहोत्री की विशेष भूमिका रही।
