
बिरसिंहपुर पाली। 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में माँ बिरासिनी सेवा समिति ने नगर की सिंधी धर्मशाला में बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। बैठक में समिति पदाधिकारी, नगर के प्रबुद्धजन और व्यापारी संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए।
निर्णय लिया गया कि महोत्सव की शुरुआत माँ अन्नपूर्णा कलश स्थापना यात्रा से होगी, जो 22 सितंबर को सुबह 10 बजे नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी। इसके साथ ही पूरे नौ दिनों तक बिरासिनी मंदिर गेट नंबर 3 पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों के साथ इस बार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई नए नवाचार भी किए जाएंगे।
