विसर्जन के बाद बदली घाटों की तस्वीर, कुछ ही दिनों में तालाब हुए साफ

भोपाल: गणेशोत्सव और दुर्गा उत्सव के बाद अक्सर घाटों की सफाई को लेकर सवाल उठते हैं, लेकिन इस बार ग्राउंड पर नजारा कुछ अलग दिखाई दिया।विसर्जन के कुछ ही दिनों के भीतर जब हमारी टीम ने तालाबों और घाटों का जायजा लिया, तो वहां साफ-सफाई की बेहतर स्थिति देखने को मिली। घाट साफ नजर आए और तालाबों की स्थिति ऐसी थी, मानो कुछ दिन पहले यहां विसर्जन हुआ ही न हो।
विसर्जन के बाद इतनी जल्दी घाटों की साफ-सफाई होना राहत की तस्वीर पेश करता है। यह न सिर्फ स्वच्छता के प्रति जागरूकता, बल्कि घाटों को साफ रखने की कोशिशों को भी दर्शाता है।अब जरूरत है कि यह सफाई लगातार बनी रहे, ताकि आस्था के साथ-साथ पर्यावरण और जलस्रोतों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

Next Post

मप्र से राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी होंगे भाजपा के उम्मीदवार

Wed Oct 28 , 2026
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव-2026 के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है। हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा उपचुनाव लड़ने के साथ केंद्रीय मंत्री पद पर भी बने […]

You May Like