शिगात्से प्रान्त में एवरेस्ट की ढलान पर हिमपात में फंसे 350 पर्यटक सुरक्षित नीचे उतरे

बीजिंग, 06 अक्टूबर (वार्ता) माउंट एवरेस्ट की पूर्वी ढलान पर हिमपात में फंसे 350 पर्यटकों का एक समूह सुरक्षित रूप से पहाड़ से नीचे उतर आया है।
चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, शिगात्से प्रान्त में टिंगरी काउंटी मीडिया सेंटर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मीडिया सेंटर ने वीचैट पर कहा, “हिमपात से प्रभावित 350 पैदल यात्री सुरक्षित रूप से क्यूडांग बस्ती में एकत्रित हुए हैं और उनकी शारीरिक स्थिति अच्छी है।”
बचाव दल ने 200 से अधिक अन्य पैदल यात्रियों से भी संपर्क स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है और वे बचाव दलों के मार्गदर्शन में धीरे-धीरे एकत्रित होने वाले स्थल पर पहुंचेंगे।
चीनी अखबार सानशियांग दुशीबाओ ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया था कि हिमपात के कारण तिब्बत में माउंट एवरेस्ट की पूर्वी ढलान पर लगभग 1,000 पर्यटक फंसे हुए हैं। उन्हें कथित रूप से 4,900 मीटर (16,000 फीट) की ऊंचाई पर तंबुओं में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। स्थानीय बचाव दल और पेशेवर गाइड घटनास्थल पर भेजे गए हैं लेकिन गहरे हिमपात के बचाव अभियान जटिल हो रहा है।

Next Post

फ्रांस में प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकॉर्नु ने मात्र 27 दिनों बाद दिया इस्तीफा

Mon Oct 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) फ्रांस के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु ने सोमवार की सुबह इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। श्री लेकोर्नु ने अपनी नयी सरकार के गठन के कुछ ही घंटों बाद इस्तीफ़ा देकर देश को एक बार फिर से राजनीतिक […]

You May Like