गर्मी के चलते स्कूल समय में बदलाव: अब 12 बजे तक ही कक्षाएं

धार. धार जिले में बढ़ते तापमान और ग्रीष्म ऋतु की तीव्रता को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रभारी कलेक्टर श्री अभिषेक चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जिले के समस्त विद्यालय प्रात:कालीन पाली में संचालित होंगे।

जारी आदेश के अनुसार, जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों (कक्षा नर्सरी से 12वीं तक) के अध्यापन का समय प्रात: 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। वर्तमान में चल रही या आगामी परीक्षाओं के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी।

यह आदेश 21 अप्रैल से जिले के समस्त विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से प्रभावी हो गया। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में उक्त आदेश का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराएं।

Next Post

विवाह कार्यक्रम हेतु दूल्हा दुल्हनों का पसंदीदा शहर बनकर उभरा मांडू

Tue Apr 21 , 2026
सोनू यादव मांडू। ऐतिहासिक धरोहरों का शहर माण्डू पर्यटन के मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है मांडू के बदलते भौगोलिक परिदृश्य और सुविधाओं के विस्तार के चलते मांडू पर्यटन के साथ साथ प्रीवेडिंग सूट के लिए भी दूल्हा दुल्हनों का पसंदीदा शहर बनकर उभरा है बीते वर्षों की तुलना […]

You May Like