महाकुंभ की घटना दु:खद, सांकेतिक स्नान किया: रामदेव

महाकुंभ नगर 29 जनवरी (वार्ता) योग गुरु स्वामी रामदेव ने बुधवार को कहा कि मौनी अमावस्या महास्नान पर्व पर संगम तट पर हुआ हादसा दु:खद है और इसीलिये उन्होने आज सांकेतिक स्नान किया है।

स्वामी रामदेव ने पत्रकारों से कहा “ हादसे में दिवंगत आत्माओं को मोझ और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ हमने आज इस पवित्र तीर्थ में स्नान किया है और कुंभ का पारमार्थिक अर्थ बहुत ऊंचा है। इसलिये आज हमने जूना पीठाधीश्वर के सानिध्य में सारे विश्व और राष्ट्र के कल्याण की कामना के साथ सांकेतिक रुप में स्नान किया है। जो कि आज बड़ी दुखद घटना हो गयी। इसलिये इसे महोत्सव का रुप नहीं दिया है बल्कि एक अनुष्ठान के रुप में संपन्न किया है।

 

Next Post

सरकार पीड़ित श्रद्धालुओं के इलाज का इंतजाम करे: अखिलेश

Wed Jan 29 , 2025
लखनऊ 29 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि सरकार महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में घायल श्रद्धालुओं के इलाज का समुचित इंतजाम करे। श्री यादव ने एक्स पर पोस्ट किया “ महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद […]

You May Like