भोपाल: आज राजधानी में भगवान देव नारायण का भव्य चल समारोह जवाहर चौक से रंगमहल तक धूमधाम से निकाला गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए परंपरागत वाद्ययंत्रों के साथ भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वारों से श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।
धार्मिक उत्साह और आस्था से परिपूर्ण इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी भक्त शामिल हुए और भगवान देव नारायण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
