दतिया: विद्युत वितरण कंपनी आज गुरुवार को दतिया शहर में मेंटेनेंस का बड़ा काम करेगी। कई फीडरों का मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मेंटेनेंस के दौरान 9 प्रमुख क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। इनमें क्रेशर, गणेश घाट और कृषि उपज मंडी के पीछे का इलाका शामिल है।
साथ ही झिरका बाग, सेंवढ़ा रोड और दावल पीर दरगाह क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। सेंवढ़ा चुंगी, चिरई टोर और पेट्रोल पंप के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी।
