लुटेरों ने झपट्टा मार सेल्समैन, इंजीनियरिंग छात्र को लूटा

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने सेल्समैन को निशाना बनाता हुए झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। इसी प्रकार सिहोरा थाना क्षेत्र में लुटेरों ने एक इंजीनियरिंग छात्र का मोबाइल लूटा हैं।गढ़ा पुलिस के मुताबिक मन्नत चौधरी निवासी  गणेश मंदिर आदर्श कन्या स्कूल के पास का  बीकाम की पढाई कर रहा हैं और एक कंपनी में सेल्समैन हैं।

जब वह  पैदल  घर जा रहा था तभी रात्रि 11 बजे प्रेम नगर पोस्ट आफिस के पास पहुंचा तो एक मोटर साइकल में तीन लुटेरे पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा माकर उसका मोबाइल लूट लिया और गणेश मंदिर की तरफ भाग गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुुरू कर दी हैं। इसी प्रकार सिहोरा पुलिस ने बताया कि  प्रखर तिवारी निवासी  वार्ड न 8 सिहोरा का इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा हैं। वह दोस्त अक्षय महोबिया के साथ रात में दर्शनी गया था दर्शनी में छोटे बडे मैगी प्वाइंट में चाय पीने के बाद रात करीब 10:30 बजे सडक किनारे  मोबाइल हाथ में लिये इंन्टाग्राम देखते हुये टहल रहा था तभी दो लडके मोटरसाइकिल से आये और  उसका मोबाइल हाथ से झपट कर लेकर दर्शनी पौडा तरफ भाग गये।

Next Post

बोरिया-चुटका मार्ग में मिला नवजात शिशु का शव

Thu Jan 9 , 2025
मंडला : टिकरिया थाना क्षेत्र से महज दो किमी दूरी पर ग्राम बोरिया चुटका मार्ग में सड़क किनारे मिले एक मृत नवजात शिशु के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे मृत अवस्था में एक नवजात शिशु को देखा और इसकी जानकारी तत्काल […]

You May Like