असम से आ रहा चाय पत्ती से भरा कंटेनर खड़े डंपर से टकराया, हाईवे पर चारों तरफ चाय पत्ती बिखरी

शिवपुरी:जिले के कोलारस थाना क्षेत्र स्थित पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास चाय पत्ती से भरे कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े एक खराब डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब कंटेनर के सामने अचानक एक कार आ गई।

कंटेनर असम से चाय पत्ती भरकर गुजरात जा रहा था। टोल प्लाजा के पास जैसे ही सामने से कार आई, कंटेनर चालक ने उसे टालने की कोशिश की लेकिन नियंत्रण खो बैठा और सीधा एक खड़े डंपर में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर की एक ओर की लोहे की चादर पूरी तरह फट गई और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर चाय पत्ती भी फैल गई, जिससे यातायात बाधित हो गया।

Next Post

बाजार की 'आज' 'सपाट शुरुआत': 'सेंसेक्स' और 'निफ्टी' में 'मामूली' 'गिरावट', क्या 'आरबीआई' के 'फैसले' का 'होगा' 'असर'?

Wed Aug 6 , 2025
‘वैश्विक’ ‘बाजारों’ के ‘कमजोर’ ‘संकेत’, ‘निवेशकों’ में ‘सतर्कता’, ‘शेयरों’ में ‘उतार-चढ़ाव’ ‘जारी’! मुंबई, 06 अगस्त 2025: भारतीय शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत हुई, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मामूली गिरावट के साथ खुले। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और निवेशकों में सतर्कता के चलते बाजार में यह स्थिति […]

You May Like