अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

जबलपुर:अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कचनार क्लब में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि साहू समाज चहुंमुखी विकास करे, इसके लिए सामाजिक पदाधिकारियों को आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी पूरी एकता और संकल्प के साथ आगे आना होगा। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि समाज की एकता, संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम सामाजिक चेतना को नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा देवी के पूजन के साथ हुई।
युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का संकल्प
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज की उन्नति, प्रगति के साथ साथ युवा पीढ़ी में समाज सेवा का भाव जाग्रत करने के उद्देश्य के साथ समाज के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास हेतु समाज को आगे आना होगा। हमें किसी भी तरह के राग द्वेष भुलाकर साथ खड़ा होना, समाज में शिक्षा का स्तर बढ़े, युवा पीढ़ी संस्कारवान बने और वरिष्ठ जनों को सम्मान मिले, इसका प्रयास मिलकर करना होगा। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि साहू समाज का गौरवशाली इतिहास है और देश की उन्नति में समाज का बड़ा योगदान है। युवा पीढ़ी को वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन लेकर आगे आना चाहिए। आधुनिक दौर में बच्चों को शिक्षित बनाने पर बल दिया गया।
इस दौरान जबलपुर में महिला सशक्तिकरण को लेकर सम्मेलन आयोजित किया गया, इसके लिए महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष आभा साहू को शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों से समाज की मातृ शक्ति एक सूत्र में बंध रही है और समाज सेवा के कार्यों में आगे आ रही है।
देशव्यापी संगठन विस्तार और व्यापक सहभागिता
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर ने कहा कि बैठक में प्रदेश के 52 जिलों और देश के 20 राज्यों से आए प्रतिनिधियों का जमावड़ा इस बात का प्रमाण है कि समाज के लोगों में नई चेतना आ रही है। मध्य प्रदेश के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी आयोजित किया गया, जिनका दायित्व है कि वे अंतिम व्यक्ति तक संगठन को पहुँचाए और समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहें। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने सरकारी योजनाओं का लाभ समाज तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव अरुण भस्मे, प्रदेश प्रभारी एन. टी. राठौर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, बेंगलुरु के पदाधिकारी, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष एड. रमेश के. साहू, डॉ. हेमराज साहू, महासचिव अनिल साहू, युवा अध्यक्ष हितेश साहू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, दीपक साहू, कैलाश साहू, डॉ. पुरुषोत्तम साहू, विजय साहू, रंजीत साहू और देश भर का साहू समाज एक मंच पर जुटा। अन्य अतिथियों ने साहू समाज की एकता और विरासत की जमकर प्रशंसा की।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने रास बिहारी बोस को किया नमन और गंगा दशहरा की दीं शुभकामनाएं

Mon May 25 , 2026
भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने आज आजाद हिन्द फौज के संगठनकर्ता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उनके राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विचारों, रणनीतियों और क्रांतिकारी गतिविधियों को याद करते हुए सीएम डॉ यादव ने एक्स पर […]

You May Like

मनोरंजन