कल्याणपुरा में चोरी और आगजनी के बाद जनता का फूटा आक्रोश

झाबुआ। जिले के कल्याणपुरा क्षेत्र में बीती रात हुई चोरी एवं आगजनी के बाद आमजन का आक्रोश फूट पड़ा है और क्षेत्र के लोगों ने 25 अक्टूबर, शनिवार को दिनभर सडक़ों पर जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रहीं। इस बीच पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने पहुंचकर लोगों से बातचीत की एवं आरोपियों को जल्द ही पकडक़र गिरफतार करने हेतु आश्वास्त किया। खबर लिखे जाने तक देर शाम तक लोगों ने जन आक्रोश एवं नाराजगी देखने को मिली।

कल्याणपुरा में शनिवार सुबह से ही बाजार बंद रहे और लोग सडक़ों पर डटे रहे। एसडीओपी एवं डीएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी दिनभर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते रहे। पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर हर गली-कूचे में सुराग ढूंढने की कवायद की, लेकिन सफलता नहंी मिली। सीसीटीव्ही फुटेज में आरोपी दिखने के बाद भी अब तक गिरफतारी नहीं होने से क्षेत्र की जनता का गुस्सा ओर बढ़ गया। इस बीच रात में ही एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह स्वयं कल्याणपुरा पहुंचे और जिन स्थान पर आगजनी एवं चोरी की घटना हुई। वहां बारिकी से निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी के खिलाफ है तीव्र आक्रोश

उन्होंने पैदल घूमकर पूरे घटनास्थल की जांच की और मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। क्षेत्र की जनता में पुलिस थाना प्रभारी कल्याणुपरा के खिलाफ विरोध के स्वर बुलंद है। देर शाम तक आरोपी गिरफतार नहीं होने से क्षेत्र की जनता ने शासन-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की।

तनावपूर्ण माहौल बना रहा

क्षेत्र में देर शाम तक तनावपूर्ण वातावरण बना रहा। जनता में इस बात को लेकर आक्रोश रहा कि सीसीटीव्ही फुटेज में आरोपी दिखने के बावजूद पुलिस उन्हें अब तक गिरफतार क्यो नहीं कर पाई है। पुलिस प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए गए है। हॉलाकि इस पूरे मामले में पुलिस सघनता से जांच कर रहीं है एवं आरोपियों को गिरफतार करने की बात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से कहीं जा रहीं है।

Next Post

सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मेला व्यापारियों को दिया भरोसा : मेला की शान में नहीं लगने देंगे बट्टा, होगा न्याय

Sat Oct 25 , 2025
ग्वालियर। कैट, ग्वालियर की वेंडर सेल के जिला संयोजक, ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया एवं कैट के संभागीय कार्यालय मंत्री, मेला व्यापारी संघ के संयुक्त अध्यक्ष व प्रवक्ता अनिल पुनियानी के नेतृत्व में आज रात्रि मेला व्यापारियों ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महासचिव […]

You May Like