सरई थाना क्षेत्र में सनसनी, सड़क किनारे मिला युवक का शव; परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सरई: सरई थाना क्षेत्र के ग्राम गोडबहरा से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गोडबहरा के रहने वाले भैयालाल सेन (लाला) का शव संदिग्ध और अज्ञात कारणों से सड़क किनारे मिलने के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश व्याप्त हो गया है।घटना सरई-झुरही मार्ग पर गोडबहरा मेन रोड के किनारे की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना बीती रात करीबन 1:00 बजे के आसपास की है।जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को इस बात की भनक लगी, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों और परिजनों का फूटा गुस्सा, लगाया चक्काजाम
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गोडबहरा मेन रोड पर चक्काजाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की जाए और मौत के सही कारणों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। सड़क पर चक्काजाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है
पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंचने की खबर है। पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने और चक्काजाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।लेकिन परिजनों का कहना है की साजिश का साफ साफ पता लगाया जायl

Next Post

प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग आज पहली बार भिण्ड में

Mon Sep 28 , 2026
भिण्ड: प्रदेश में जिलों, तहसीलों, विकासखंडों और अन्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं की समीक्षा कर सरकार को रिपोर्ट सौंपने वाला मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग आज सोमवार को पहली बार भिंड जिले के दौरे पर है। आयोग के सदस्य अक्षय सिंह दो दिवसीय प्रवास के दौरान जिले की प्रशासनिक व्यवस्था […]

You May Like