मंदिर परिसर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला


सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र में कृपालपुर स्थित उर्मिला दास मंदिर परिसर में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान कृपालपुर निवासी सिवान सिंह के तौर पर हुई है।

बताया गया कि रविवार शाम वह मंदिर परिसर के पास अकेला बैठा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने पुराने विवाद के चलते उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल सिवान सिंह को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और परिजन के अनुसार, वह अभी तक होश में नहीं आया है।

आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर गांव के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद हमले के कारणों और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है

Next Post

Lock Upp 2 से कटा योगेश रावत का पत्ता, शो के मेकर्स की नीयत पर उठाए गंभीर सवाल

Tue Jul 21 , 2026
‘लॉक अप 2’ से बाहर होने के बाद योगेश रावत ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि शो में उनका अधिकांश स्क्रीन टाइम एडिट कर दिया गया। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप 2 का बज जोरों से बढ़ता जा रहा है। लॉकअप 2 में आए दिन […]

You May Like