
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 1.95 ग्राम स्मैक और 2 एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.
पुलिस के मुताबिक 23 जून सूचना मिली कि दो लडके कस्तूरबा अस्पताल के सामने सब्जी मंडी गोविंदपुरा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर आने वाले है और वहीं पर डील करेंगे. मौके पर पुहंचकर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम सागर गोहिया (23) और प्रेम लोधी (24) निवासी नर्मदा कालोनी अयोध्या नगर का बताया. आरोपी प्रेम लोधी के पास रखे अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाया गया. आरोपी सागर गोहिया के पास से भी स्मैक पाया गया. स्मैक का वजन 1.95 ग्राम होना पाया गया. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया.
