पटवारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजसमंद में देवगढ़ तहसील के हल्का दोलपुरा के पटवारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने सोमवार को बताया कि ब्यूरो की राजसमन्द चौकी में परिवादी ने शिकायत की कि उसकी पैतृक जमीन का बंटवारा करवाने की सम्पूर्ण कार्रवाई करने की एवज में दोलपुरा हल्के का पटवारी देवराज सिंह 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस पर राजसमंद में ब्यूराे की चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण के नतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर देवराज सिंह को परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। हालांकि इसमें पांच सौ रुपये के 70 डमी नोट थे जबकि पांच-पांच सौ के 10 नोट ही असली थे।

 

Next Post

फडनवीस सरकार करेगी ‘पर्यटन सुरक्षा बल’ स्थापित

Tue Apr 29 , 2025
मुंबई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत फडनवीस सरकार ने सोमवार को ‘महाराष्ट्र पर्यटन सुरक्षा बल (पर्यटन मित्र)’ स्थापित करने की घोषणा की। इन ‘पर्यटन मित्रों’ का काम राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा करना होगा। […]

You May Like