ग्रिड पर लगा नया पॉवर ट्रांसफार्मर सिंचाई के लिए मिल सकेगी 10 घंटे बिजली

ब्यावरा/सुठालिया: सिलपटी ग्रिड के तहत प्राय: पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण सिंचाई के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अब यहां विभाग द्वारा एक नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर चालू कर दिया गया है. इससे अब ग्रिड के तहत कृषि पम्प के लिए दस घंटे बिजली मिलना शुरु होने से काफी राहत मिलेगी. ग्रिड के तहत आने वाले सिलपटी, गिंदोरहाट सहित दर्जन भर गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकेगी.

विदित है कि ग्रिड के तहत पर्याप्त बिजली नहीं मिलने की समस्या को लेकर विगत दिवस ग्रिड के सामने स्टेट हाईवे पर जाम कर आंदोलन किया गया था. ग्रामीणों का कहना था कि बिजली नहीं मिलने से फसलें सूखने की कगार पर जा पहुंची है. अब नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से ओव्हर लोड की समस्या समाप्त होगी. क्षेत्र में दस घंटे बिजली मिल सकेगी जिससे सिंचाई में किसी तरह की दिक्कत नहीं आवेगी.

गौरतलब है कि वर्तमान में ग्रिड के तहत बमुश्किल कुछ घंटे ही बिजली मिल पा रही थी जिसके कारण सिंचाई नहीं होने से फसले प्रभावित होने का डर सताने लगा था.
ओव्हर लोड समस्या दूर हुई. सिलपटी ग्रिड पर पूर्व में 5 एम.व्ही. क्षमता वाले दो पॉवर ट्रांसफार्मर है. किंतु यह नाकाफी साबित होकर आये दिन ओव्हर लोड की समस्या हो रही थी. इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी. जेई प्रीतेश ठाकरे के अनुसार ग्रिड पर अब एक नया 5 एम.व्ही. का पॉवर ट्रांसफार्मर और स्थापित किए जाने से ओव्हर लोड की समस्या दूर होकर दस घंटे सुचारु रुप से बिजली सप्लाई हो पा रही है, इससे काफी राहत मिलेगी.
15 एम.व्ही. हुई क्षमता
नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब ग्रिड के तहत 15 एम.व्ही. की क्षमता हो गई है. ग्रिड के तहत लगभग साढ़े पांच हजार कनेक्शन होना बताया जाता है. क्षमता में वृद्धि होने से सिंचाई के लिए दस घंटे तक पर्याप्त बिजली मिल सकेगी.

Next Post

गर्ल्स कॉलेज मुरार की प्राचार्य डॉ. ज्योति उपाध्याय को पद से हटाया

Tue Nov 11 , 2025
ग्वालियर: शासकीय गर्ल्स कॉलेज मुरार की प्रभारी प्राचार्य डॉ. ज्योति उपाध्याय को उच्च शिक्षा विभाग ने पद से हटा दिया है। उनकी जगह सबसे सीनियर प्रोफेसर डॉ. एस के श्रीवास्तव को प्राचार्य का प्रभार दिया गया है। आरोप है कि डॉ ज्योति ने दस्तावेजों में हेरफेर करके सीनियरिटी लिस्ट में […]

You May Like