कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को कोर्ट से सशर्त जमानत

इंदौर। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी के मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को अदालत ने सशर्त जमानत दे दी है. अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कादरी को कुछ शर्तों के साथ रिहा करने के आदेश दिए.

ज्ञात हो कि बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान का मामला है, जहां कथित रूप से कुछ लोगों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनवर कादरी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था, अदालत ने सभी तथ्यों व साक्ष्यों पर विचार करते हुए कादरी को सशर्त जमानत दे दी.

Next Post

DY CM जगदीश देवड़ा बोले पूरी सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक, इस पर तन्खा बोले देश सेना के सामने नतमस्तक

Fri May 16 , 2025
जबलपुर। मध्यप्रदेश डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान देकर कहा कि पूरा देश और सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है। जिस पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने आप क्या कह रहे है देवडा जी। मोदी और और देश की जनता हमारी वीर सेना के […]

You May Like