भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ अभियान की तैयारियों पर की बैठक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने वर्चुअल माध्यम से और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने संबोधित किया।

बैठक में अभियान की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इसमें मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, अभियान की प्रदेश टोली के सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहे।

Next Post

भोपाल मास्टर प्लान पर किसानों का विरोध, नीलबड़ में रोका तो सड़क पर बैठे

Thu Oct 22 , 2026
भोपाल। मास्टर प्लान के नए ड्राफ्ट के खिलाफ किसानों ने विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि प्रस्तावित योजना में 66 गांवों की कृषि भूमि को रिवरफ्रंट, फॉरेस्ट और ग्रीन बेल्ट जैसी श्रेणियों में शामिल करने से खेती और आजीविका प्रभावित हो सकती है। आपत्ति दर्ज कराने भोपाल आ रहे […]

You May Like