नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्र के पांचवें दिन देवी दुर्गा के पांचवें स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भक्ति संदेश और एक वीडियो साझा किया, जिसमें सभी भक्तों के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा, “नवरात्र के पांचवें दिन, हम माँ स्कंदमाता की विशेष पूजा करते हैं। मैं उनके चरणों में नमन करता हूँ और प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी भक्तों को सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करें। उनकी ममता हर जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।”
देवी दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव पूरे देश में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
Next Post
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मंत्रिस्तरीय बैठक में आतंकवाद के प्रति अपने शून्य सहिष्णुता दृष्टिकोण को दोहराया
Fri Sep 26 , 2025
संयुक्त राष्ट्र/नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया है। भारत ने “आतंकवाद पीड़ितों के मित्र समूह” की छठी मंत्रिस्तरीय बैठक में सीमा पार आतंकवाद के संकट का उल्लेख किया और आतंकवाद के प्रति […]

You May Like
-
12 months ago
घर से मिला शराब का जखीरा
-
5 months ago
कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण
