
भोपाल। सीबीआई को ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में दूसरे पोस्टमार्डम रिपोर्ट का इंतजार है. साथ ही ट्विशा के गर्भाशय की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट भी अधिकारियों के पास नहीं आने की जानकारी आई है. मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय के आधार पर घटनाक्रम की अंतिम कड़ियां जोड़ने में सीबीआई की टीम फिलहाल काम कर रही है. इसके साथ ही ट्विशा की मौत से जुड़े साक्ष्यों और आरोपियों के बयान का मिलान करते हुए कड़ियां जोड़ी जा रही है. ट्विशा के मोबाइल में मिले चैट्स भी सीबीआई के अधिकारियों ने पूरी तरह से नजर बनाई हैं. 12 मई को हुई ट्विशा की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने पूर्व जज और सास गिरिबाला और पति समर्थ पर मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों ही आरोपियों को कोर्ट ने 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. गिरिबाला और समर्थ को सेंट्रल जेल में विशेष सेल में रखा गया है, जहां दोनों को जेल के नियमों के अनुसार ही चलना पड़ रहा है. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि जेल में समर्थ और गिरिबाला सिंह को अलग तरह से कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है. दोनों को समय पर परोसे जाने वाला खाना और नाश्ता मिल रहा है. बता दें कि दिल्ली एम्स की टीम द्वारा किए गए ट्विशा के शव का दूसरी बार पीएम किया गया था.
