चलती बस बनी डिलीवरी रूम, 108 एंबुलेंस नहीं मिलने से महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म

छतरपुर। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चंद्रनगर क्षेत्र की रहने वाली एक गर्भवती महिला को समय पर 108 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस नहीं मिल सकी, जिसके चलते उसे मजबूरी में यात्री बस से जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और हालात ऐसे बन गए कि चलती बस में ही डिलीवरी करानी पड़ी।

बताया जा रहा है कि परिजनों ने एंबुलेंस के लिए कई बार कॉल किया, लेकिन मदद नहीं मिल सकी। बस में मौजूद महिला यात्रियों और परिजनों की सहायता से महिला ने बस के अंदर ही एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद बस चालक ने तुरंत महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा को निगरानी में लिया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है।

Next Post

जमीन पर कब्जे को लेकर चाकू से वार कर युवक की हत्या

Mon Jan 5 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत पुराना कंचनपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या कर दी गई। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि आरती चौधरी 24 वर्ष निवासी हरदौल चौक चौधरी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वीरू चौधरी ने हमारे घर में पीछे […]

You May Like