नास्ता व भोजन को लेकर कलेक्टर से मिले छात्र 

सिंगरौली । सर… छात्रावास में एक नही अनेक समस्याएं हैं। अधीक्षक पैसे की कमी बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। उक्त बाते जिला मुख्यालय बैढ़न के गनियारी के अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक 2 के छात्रों की है।

आज दिन मंगलवार को दर्जन भर से अधिक अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक 2 गनियारी के छात्र कलेक्टर के जनसुनवाई में पहुंचे। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में अनेको समस्याएं हैं, जिसका समाधान करना अधीक्षक के बस की बात नही है। यहां भोजन, नास्ता, शुद्ध पानी की समस्या है। अधीक्षक से समस्या बताने पर कहा जाता है कि अभी सरकार के तरफ से रकम नही आया है, इसलिए समस्या का निदान नही हो पाएगा। छात्रों के उक्त समस्या को सून कलेक्टर ने तत्काल आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को छात्रावास भेज कर तत्काल वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। यहां बताते चले कि कई छात्रावासों में इसी तरह की समस्याएं बनी हुई हैं। अधीक्षको के मनमानी के आगे छात्र-छात्राएं खुलकर आवाज नही उठा पाते। इसके पूर्व में पदस्थ सहायक आयुक्त का अधीक्षको पर संरक्षण था, जिसके चलते ऐसी समस्याएं बनी हुई हैं और आज कलेक्टर के सामने एक मामला सामने आ गया।

Next Post

अर्चना द्विवेदी, अशोक सिंह एवं राकेश डीएसपी बने

Tue Jul 14 , 2026
सिंगरौली। पीएचक्यू भोपाल के द्वारा आज बहुप्रतिक्षित टीआई से डीएसपी बने पद्दोन्नति सूची जारी की गई। इस पद्दोन्नति सूची में विंध्यनगर थाना में पदस्थ निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, कोतवाली बैढ़न के निरीक्षक अशोक सिंह परिहार एवं नवानगर थाना में हाल ही में पदस्थ राकेश राका साहू डीएसपी के पद पर पद्दोन्नति […]

You May Like