सिंगरौली की आबोहवा जहरीली,एक्यूआई 300 पार

सिंगरौली । औद्योगिक गतिविधियों और लगातार बढ़ते प्रदूषण ने ऊर्जाधानी सिंगरौली की आबोहवा को चिंताजनक स्थिति में पहुंचा दिया है।

आज शनिवार की शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंचने की जानकारी सामने आई, जबकि दोपहर के समय बैढ़न सहित आसपास के क्षेत्रों में एक्यूआई 200 के आसपास बना रहा। विंध्यनगर स्थित निगरानी केंद्र के उपलब्ध आंकड़ों में भी प्रदूषण बढ़ने का रुझान दिखाई दे रहा है। यहां 21 नवंबर को औसत एक्यूआई 79.5 था, जो 23 नवंबर को 144,6, 25 नवंबर को 163.8 और 27 नवंबर को बढ़कर 241.5 तक पहुंच गया।

ऑख एवं अस्थमा के मिलने लगे हैं ज्यादा रोगी

बैढ़न, नवानगर, अमलोरी और बरगवां सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में धूल, धुआं और सूक्ष्म प्रदूषक कण लोगों की सेहत के लिए खतरा बन रहे हैं। प्रदूषित हवा के लगातार संपर्क में रहने से सांस लेने में परेशानी, खांसी, आंखों में जलन, अस्थमा और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से हृदय संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति के बीच क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अमले की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। एक्यूआई 200 से ऊपर पहुंचने पर संवेदनशील लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, जबकि 300 से अधिक का स्तर स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम का संकेत देता है। ऐसे में खुले में व्यायाम से बचना और आवश्यकता पड़ने पर एन-95 मास्क का इस्तेमाल करना उचित है।

Next Post

एसपी समेत पुलिसकर्मियों की उत्कृष्ट सेवाओं को मिली पहचान

Sat Nov 28 , 2026
सिंगरौली । पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य, अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सिंगरौली पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राजधानी भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस महानिदेशक म.प्र. कैलाश मकवाना ने पुलिस अधीक्षक षियाज केएम सहित जिले के नौ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित डीजी […]

You May Like