बच्चे को प्यार से थपथपाना पड़ा भारी, तीन लोगों ने युवक से मारपीट कर सिर फोड़ा

इंदौर: पलासिया थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर विवाद बढ़ गया और तीन लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी. हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया है.सिद्धार्थ नगर में रहने वाले चेतन चाकरे ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 9.45 बजे अपने दोस्त के घर आया था और बाहर खड़ा था.

इसी दौरान पास में खेल रहे एक बच्चे को उसने दोस्त का भतीजा समझकर प्यार से सिर पर थपथपा दिया. बच्चा यह बात अपने परिजनों को बताने चला गया. कुछ देर बाद दीपक वर्मा और उसका भाई आशीष वर्मा बाहर आए और चेतन के साथ गाली गलौज शुरू कर दी. आरोप है कि इसके बाद दीपक, आशीष और उनका किराएदार राजेश तीनों ने मिलकर हाथ थप्पड़ों से मारपीट की. इसी दौरान दीपक घर के भीतर से डंडा लेकर आया और चेतन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर के बाएं हिस्से में गंभीर चोट आई. घटना गोपाल दूध डेयरी के पास, चांदनी चौक बड़ी ग्वालटोली की बताई जा रही है. थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह रघुवंसी का कहना है कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जांच लंबित रहने से पंचायत के विकास कार्य प्रभावित

Wed Jan 21 , 2026
सिंगरौली: जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत खटाई में पूर्व वर्षों में स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति न होने से पंचायत स्तर पर विकास गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। कलेक्टर द्वारा 17 जुलाई को जारी जांच आदेश के बाद भी अब तक जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, […]

You May Like