अपहरण व लूट कांड का पर्दाफाश, पांच बदमाश दबोचे

इंदौर: अपहरण कर लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल एवं वारदात में प्रयोग की गई हुंडई ओरा कार सहित करीब 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की है.एसीपी जोन 1 सुमित केरकेट्टा ने बताया कि तेजाजीनगर थाना क्षेत्र के कैलोद फाटा बायपास रोड पर हुंडई ओरा कार नम्बर एमपी 07 जेडजेड 2649 में सवार पांच आरोपियों ने एक युवक का अपहरण कर उससे मारपीट करते हुए जेवरात व अन्य सामान लूट लिया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी पांच आरोपियों नितेश, अर्जुन, सुक्सीन तीनों बाणगंगा तथा विजय और संजय चंदननगर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के खिलाफ बाणगंगा, चंदननगर, एरोड्रम और हातोद थानों में लूट, अवैध वसूली, मारपीट एवं अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध पूर्व से दर्ज हैं, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Next Post

मोहनपुरा में कृषि वैज्ञानिक कर रहे जिज्ञासाओं का समाधान

Wed Feb 25 , 2026
राजगढ़: तीन दिवसीय कृषि सम्मेलन, कृषि प्रदर्शनी एवं एनएमईओ अंतर्गत तिलहन मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन कृषि धाम मोहनपुरा में चल रहा है, बड़ी संख्या में कृषक शामिल हो रहे है. कृषि वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है.23 से 25 फरवरी तक होने […]

You May Like