आदित्य रॉय कपूर के साथ फिर आशिकी करेगी श्रद्धा कपूर

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से आदित्य रॉय कपूर के साथ आशिकी करती नजर आ सकती है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी वर्ष 2013 में सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आयी थी। चर्चा है कि अब यह जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है। चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं।

चर्चा है कि मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म में आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी फिर से नजर आ सकती है। स्क्रीनप्ले और कहानी पर मोहित सूरी और उनकी क्रिएटिव टीम काम कर रही है। फिल्म का आधिकारिक ऐलान आनेवाले हफ्तों में किया जा सकता है।

Next Post

राशा थडानी का अपनी डेब्यू फ़िल्म आज़ाद और पढ़ाई के प्रति अटूट समर्पण

Fri Jan 10 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के बेटी राशा थडानी का अपनी डेब्यू फ़िल्म आज़ाद और पढ़ाई के प्रति अटूट समर्पण दिखाया है। राशा थडानी फ़िल्म आज़ाद से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में राशा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां वह अपनी वैनिटी […]

You May Like