आईएमएफ ने बंगलादेश के लिए 1.3 अरब डालर के रिण पैकेज को मंजूरी दी

ढाका, 24 जून (शिन्हुआ) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बंगलादेश के लिए अपने 4.7 अरब डॉलर के ऋण पैकेज के तहत तीसरी और चौथी समीक्षा पूरी होने के तुरंत बाद 1.3 अरब डॉलर के वितरण को मंजूरी दे दी है।
आईएमएफ के एक बयान के मुताबिक ऋणदाता ने 2023 में शुरू किए गए ऋण कार्यक्रम के तहत बंगलादेश को जून 2024 तक तीन किश्तोंं में 2.3 अरब डॉलर तक का वितरण किया था।
एक बयान के मुताबिक कोष के कार्यकारी बोर्ड ने सोमवार को विस्तारित ऋण सुविधा एवं विस्तारित निधि सुविधा के तहत बंगलादेश में वृद्धि और पुनर्रचना के लिये तीसरी और चौथी समीक्षा पूरी करने के बाद इस बाबत मंजूरी दी।
बयान में कहा गया है कि इस फैसले से बंगलादेश को लगभग 88 करोड़ चालीस लाख डॉलर तक की सहायता राशि की तत्काल पहुंच मिल गई है। आईएमएफ ने बंगलादेश की व्यवस्था की तीसरी और चौथी संयुक्त समीक्षा भी पूरी की जिसमें उसकी अर्थव्यवस्था को जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलेपन का समर्थन करने के लिए लगभग 45 करोड़ 30 लाख डॉलर उपलब्ध कराए गए।
बयान के अनुसार प्रतिकूल राजनीतिक स्थितियों, आर्थिक संदर्भ और बढ़े हुए नकारात्मक जोखिमों के बावजूद बंगलादेश का वित्तीय प्रदर्शन काफी हद तक संतोषजनक रहा है। बंगलादेशी वित्त सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद ने हाल ही में इस महीने समाप्त होने वाले निवर्तमान 2024-25 वित्तीय वर्ष में बहुपक्षीय और द्विपक्षीय रिण प्रदाताओं से बजट समर्थन के रूप में आईएमएफ के 1.3 अरब डॉलर सहित अतिरिक्त 3.5 अरब डॉलर की उपलब्धता की उम्मीद जताई थी।

Next Post

नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने हों ठोस प्रयास-भोंडवे

Tue Jun 24 , 2025
जबलपुर, 24 जून (वार्ता) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये आय बढ़ाने के ठोस प्रयास हो। श्री भोंडवे ने सोमवार को जबलपुर में नगरीय निकायों के अधिकारियों की संभागीय बैठक में निर्देश दिये कि नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर […]

You May Like