चरस तस्करी के आरोपी को कानपुर से पकड़ा

इंदौर: क्राइम की टीम ने एक चरस तस्कर को कानपुर में जाकर धर दबोच। चरस और कार जब्ती के मामले में यह तीसरा आरोपी है।मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्व में 1.048 किलो ग्राम चरस एवं एक हुंडई कार जब्ती के मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर को कानपुर (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान दिलीप कुमार अवस्थी (61 वर्ष), निवासी कानपुर के रूप में हुई है। इसी प्रकरण में अब्दुल रईस (48), निवासी बड़वानी, एवं मोहम्मद बाबर (40), निवासी मल्हार पलटन, इंदौर को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों के कब्जे से चरस और वाहन बरामद किया गया था।

पूछताछ में रईस ने कबूला कि उसे यह मादक पदार्थ कानपुर निवासी दिलीप अवस्थी ने सप्लाई किया था। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने कानपुर पहुंचकर दिलीप को पकड़ा। आरोपी दिलीप चरस सप्लाई के साथ-साथ शर्ट में कांच के बटन लगाने का काम करता था। क्राइम ब्रांच आरोपी को कोर्ट में पेस कर उसका रिमांड मांगेगी।

Next Post

जेल में बंदियों पर अब कड़ी नजर,वार्ड बदलने पर रोक

Tue May 27 , 2025
इंदौर: सेंट्रल और जिला जेल में बढ़ती बंदियों के बीच झड़प और मारपीट की घटनाओं को देखते हुए जेल मुख्यालय ने सख्ती बढ़ा दी है. अब कैदियों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में जाने की अनुमति नहीं होगी. डीआईजी जेल मंसाराम पटेल ने जिला जेल का निरीक्षण कर अफसरों […]

You May Like