
सलामतपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी ब्रजेश जैन के दिशा-निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सलामतपुर के शासकीय विद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन आत्मरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता पर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन आत्मरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता, दूसरे दिन खेल प्रतियोगिता, योगाभ्यास एवं व्यायाम जागरूकता तथा तीसरे दिन साइकिल डे साइक्लिंग फॉर हेल्थ” का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लगभग 30 महिलाएं और 50 बालिकाएं एवं बालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना अधिकारी आशा सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर सुपरवाइजर नीता अहिरवार सहित सलामतपुर और दीवानगंज की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
