युवा उत्सव में हुई वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता

ग्वालियर: माधव महाविद्यालय में अंतर कक्षा युवा उत्सव के अंतर्गत रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नई शिक्षा नीति 2020:कागजों में क्रांति या ज़मीनी बदलाव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में आशु गुर्जर, गौरव राजौरिया, आदित्य जाट तथा अनुराग भारद्वाज ने नई शिक्षा नीति 2020 के जमीनी बदलाव पर तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किये। विपक्ष में शुभांगी शर्मा,आयुषी खरे,गोविंद भदौरिया, महेंद्र शर्मा,राज गुप्ता, दर्शिल श्रीवास्तव, तनुष्का दीक्षित ने नई शिक्षा नीति 2020 की खामियों को तर्कसंगत उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में पक्ष में आदित्य जाट को तथा विपक्ष में दर्शील श्रीवास्तव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ.नीलेन्द्र सिंह तोमर तथा डॉ.संतोष शर्मा उपस्थित रहे।
रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नवरात्रि को,भारत की विकसित होती छवि को,योग के महत्व को दर्शाने के साथ ही सुंदर कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में महक धाकड़ ने प्रथम, निहासा जादौन ने द्वितीय, आयुषी खरे ने तृतीय तथा अनुराग भारद्वाज ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। सुमित प्रजापति की प्रस्तुति प्रशंसनीय रही। प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. संजय पांडे, डॉ.सरिता दीक्षित ने किया

Next Post

​माधव लॉ कॉलेज में 'स्वस्थ भारत, समर्थ भारत' व्याख्यानमाला का आयोजन

Tue Oct 13 , 2026
ग्वालियर: जीवन के सभी कर्तव्यों और लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रथम साधन स्वस्थ शरीर ही है। यह विचार शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर के रसायन शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रद्धा शर्मा ने माधव विधि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ग्वालियर में आयोजित व्याख्यान सत्र के दौरान व्यक्त किए।​महाविद्यालय द्वारा […]

You May Like