​माधव लॉ कॉलेज में ‘स्वस्थ भारत, समर्थ भारत’ व्याख्यानमाला का आयोजन

ग्वालियर: जीवन के सभी कर्तव्यों और लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रथम साधन स्वस्थ शरीर ही है। यह विचार शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर के रसायन शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रद्धा शर्मा ने माधव विधि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ग्वालियर में आयोजित व्याख्यान सत्र के दौरान व्यक्त किए।​महाविद्यालय द्वारा विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वस्थ भारत, समर्थ भारत’ व्याख्यानमाला के तहत नशामुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

गया। मुख्य वक्ता डॉ. श्रद्धा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में संतुलित दिनचर्या, शारीरिक तंदुरुस्ती तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।​कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीती पांडे, विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के जिला प्रमुख अनुराग शर्मा तथा बालक सरस्वती शिशु मंदिर (बादलगढ़) की अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती रजनी भगत उपस्थित रहीं।

Next Post

प्रभारी मंत्री सिलावट बुधवार को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे

Tue Oct 13 , 2026
ग्वालियर: जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट 14 अक्टूबर बुधवार को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। मंत्री सिलावट ग्वालियर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी प्रभारी मंत्री करेंगे।सिलावट 14 अक्टूबर को प्रातः 9 […]

You May Like