एमआईटीएस कॉलेज में गिरा छत का प्लास्टर, छात्र बाल बाल बचे

ग्वालियर। लगातार बारिश के चलते आज दोपहर एमआईटीएस कॉलेज में छत का प्लास्टर गिर पड़ा। यहां पढ़ रहे छात्र बाल बाल बच गए। छात्रों ने प्रबंधन पर घटिया मेंटिनेंस के आरोप लगाए हैं। माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी एंड साइंस (एमआईटीएस) ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नागरिक उड्‌डयन (सिविल एविएशन) से जुड़े कोर्सों की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्‌डयन संगठन (आईसीएओ) और एमआईटीएस ग्वालियर के बीच हाल ही में एमओयू साइन हुआ था। इस तरह की ट्रेनिंग देने वाला यह देश का पहला शैक्षणिक संस्थान है।

Next Post

भिंड रजिस्ट्रार ऑफिस में पदस्थ महिलाकर्मी की करंट से मौत

Wed Sep 3 , 2025
भिंड। यहां के रजिस्ट्रार ऑफिस में पदस्थ महिला क्लर्क की घर के अंदर करंट लगने से मौत हो गई। वे पिछले चार महीने से ​मेटरनिटी अवकाश पर थी। घटना के समय उनके पति मौजूद नहीं थे। आस-पड़ोसियों ने पति व परिवार जनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके […]

You May Like