ओवर टेक करने पर उपजा विवाद, दो पक्ष भिड़े, कई घायल

जबलपुर: बरगी में ओवर टेक करने पर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष भिड़ गए । देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अभिषेक झारिया 25 वर्ष निवासी सुदामानगर मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अधिवक्ता है वह एवं अभिषेक प्रजापति, क्रिस गुप्ता के साथ अपने क्लाइंट से मिलने बाईक से बरगी आ रहा था तभी रास्ते में फोरव्हीलर गाड़ी ने उसके ओवर टेक करते हुये कट मार दिया एवं उसकी गाड़ी के सामने फोर व्हीलर गाड़ी लगा दी गाड़ी से एक व्यक्ति उतरा और उसकी कॉलर पकडक़र हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा, अभिषेक एवं क्रिस गुप्ता बीच बचाव करने लगे तो उनके साथ भी मारपीट किये जिसके बाद चला गया.

वह एवं उसके साथ वाले गाड़ी से बरगी आये बरगीनगर वायपास ब्रिज के नीचे पहुॅचे तभी वही फोर व्हीलर गाड़ी वाले आये जिसमें 3-4 व्यक्ति थे उसकी गाड़ी रोकी फोर व्हीलर गाड़ी से सुशील साहू, सावन दुबे, राजा खान, आयुष परिहार उतरकर उसके साथ मारपीट करने लगे उसके साथी अभिषेक प्रजापति एवं क्रिस गुप्ता बचाने के लिये आये तो दोनों के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये। मारपीट से उसके हाथ पैर सिर एवं अभिषेक गुप्ता एवं क्रिस गुप्ता को भी शरीर में चोटें आयीं। वहीं सुशील साहू 40 वर्ष निवासी बसंतनगर बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोबाइल दुकान चलाता है, फोर व्हीलर में अपने साथी दुर्गेश बर्मन के साथ अपने गांव से बरगी आ रहा था रास्ते में मोटर सायकल में तीन व्यक्ति बैठे थे.

उसकी गाड़ी के बाजू से अचानक कट मार दिया तो उसने उन लोगों को चिल्लाकर बोला कि अच्छे से गाड़ी चलाओ, उन लोगों ने अपनी मोटर सायकल उसकी कार के सामने लगाकर उसका रास्ता रोके तथा तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे, दुर्गेश बर्मन बीच बचाव किया मारपीट करते समय तीनों अभिषेक दाहिया, क्रिस गुप्ता और अभिषेक दाहिया, क्रिस गुप्ता और अभिषेक प्रजापति ने मारपीट कर बरगी तरफ चले गये, वह अपनी कार में बैठकर दोस्त दुर्गेश बर्मन के साथ बरगी जाने के निकल गया थोड़ी देर बाद जैसे वह बरगीनगर वायपास ब्रिज के नीचे पहॅुचा तो ये तीनों ने उसे रोका और अभिषेक दाहिया विवाद करने लगा, तीनों उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

कंटेनर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, चार घायल

Mon Jun 22 , 2026
जबलपुर :गोसलपुर थाना अंतर्गत रूमी पेट्रोल पम्प के पास कंटेनर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए । सडक़ हादसा उस वक्त हुआ जब रविवार को परिवार […]

You May Like