जबलपुर: शहपुरा पुलिस ने फुलर में खेत की एक टपरिया में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये से अधिक की नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि ग्राम फुलर स्थित खेत में बनी एक टपरिया में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पुरुषोत्तम रैकवार निवासी मगरमुंहा, यशवंत ठाकुर व संतोष लोधी निवासी कटीला हार, अमित दुबे, सोनू मंसूरी, साजन राजपूत, गुड्डू उर्फ बेड़ीलाल व नीरज सिंह निवासी पाटन, संदीप लोधी, प्रवेन्द्र सिंह व गोप सिंह निवासी बेलखेड़ा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। नगद 40 हजार 500 रुपये, 11 मोबाइल जप्त किए गए।
Next Post
विंध्य में सिलेंडर के साथ जनता सडक़ पर, सियासतदार खामोश
Mon Mar 16 , 2026
विंध्य की डायरी डा. रवि तिवारी एलपीजी गैस सिलेंडर संकट को लेकर चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है. जहा एक तरफ गैस गोदामो पर जनता की भीड़ है तो उधर इस मुद्दे पर राजनीति भी जमकर हो रही है. विंध्य में कांग्रेस भले ही सडक़ो पर नही उतरी लेकिन गैस […]

You May Like
-
8 months ago
प्रभात झा की पुण्यतिथि 25 को मनेगी, अनूप जलोटा आएंगे
-
7 months ago
लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले को सजा