जबलपुर में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, कई दुकानों से लिए सैंपल

जबलपुर। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा टीम ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बुधवार को गोरखपुर स्थित बीकानेर से मलाई कतली और मावा बर्फी, राज स्वीट और हीरा स्वीट से मठरी व गुझिया के नमूने लिए गए। वहीं सदर स्थित मधुकलश से नमकीन और तिलहरी स्थित ओवन क्लासिक से नमकीन, चिप्स और क्रीम रोल के सैंपल लिए गए।
इसके अलावा होटल विजन महल के किचन स्टोर में फूड कंटेनर पर डेट अंकित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट में खाद्य सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

अनुष्का शर्मा के स्टार हसबैंड विराट कोहली का 38वां जन्मदिन, शैंपू एड की मुलाकात से लेकर सीक्रेट वेडिंग और पेरेंटहुड तक जाने लव स्टोरी

Thu Nov 5 , 2026
हैदराबाद,  भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दुनिया भर से फैंस और खेल जगत की हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी भारतीय सिनेमा और खेल […]

You May Like