दिग्विजय के मंच से दिए बयान पर कांग्रेस में रार, अधिकांश नेता बयान से असहमत

ग्वालियर: कांग्रेस की ग्वालियर प्रभारी विधायक हिना कांवरे का कहना है कि संविधान बचाओ रैली के मंच पर बैठक व्यवस्था को लेकर दिग्विजय सिंह ने जो कुछ कहा, वह उनकी समझ से बाहर है। पूर्व विधायक नीटू सिकरवार की प्रतिक्रिया है कि दिग्विजय सिंह को मंच से कहने की जगह बंद कमरे में अपनी बात कहनी चाहिए थी।

जबकि सांसद अशोक सिंह, विधायक साहब सिंह एवं इंटक के नेता राजेन्द्र सिंह नाती ने दिग्विजय सिंह का बचाव किया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने दिग्विजय सिंह के भाषण को उनका व्यक्तिगत बयान बताया है।

Next Post

E -KYC में लापरवाह राजस्व निरीक्षक नपे,एक दिन का वेतन कटा

Wed Apr 30 , 2025
रीवा: प्रदेश शासन द्वारा समस्त नागरिकों का समग्र का आधार के साथ शत-प्रतिशत ईकेवाईसी पूर्ण किये जाने का अभियान चलाया जा रहा है. जिसके अंतर्गत सभी नागरिकों की समग्र ईकेवाईसी अनिवार्य है.ईकेवाईसी को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण ईकेवाईसी लोगो की नही हो पा रही है. निगम […]

You May Like