चंबल नदी उफान पर, खतरे के निशान के नज़दीक, तटीय क्षेत्रों में बढा खतरा

मुरैना। राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच बहने वाली चंबल नदी आज रात्रि क्षेत्र में बड़ी आफत लेकर आ सकती है। चंबल नदी तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है, मुरैना जिले के राजघाट पर 138 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया है। इस घाट पर खतरे का निशान 138 मीटर पर है। पूरे क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इसको देखकर यह कहा जा रहा है कि किसी भी समय चंबल नदी अपने खतरे के निशान को पार कर सकती है। आस पास के क्षेत्रों में बसे हुए गांव में पानी और बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मुरैना के अंबाह तहसील क्षेत्र अंतर्गत उसैदघाट पर भी लगातार पानी बढ़ रहा है। मुरैना के उसैदघाट तथा उत्तरप्रदेश आगरा पिनाहट पर जलस्तर 127 मीटर से ऊपर हो गया है। उसैदघाट पर खतरे का निशान 130 मीटर पर है। मुरैना जिले के सबलगढ़ अटारघाट पर भी चंबल नदी गांव की सीमाओं से टकराने लगी है। सबलगढ़ तहसील के टपरा रायडी गांव का संपर्क कट गया है। पानी बहुत ही तेज गति से बढ़ रहा है। राजस्थान -मध्य प्रदेश की सीमा पर कालीसिंध, पार्वती ,परवन एवं मध्यप्रदेश के श्योपुर में सीप नदी का पानी मिलता है चंबल में, लगातार बढ़ते पानी से एक सैकड़ा से अधिक गाँव के रहवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Next Post

भितरवार में भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार, मवेशियों की मौत

Wed Jul 30 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में लगातार हो रही बारिश अब आमजनों के लिए आफत बन गई है. आज दोपहर अचानक एक मकान भरभराकर गिर गया. इसमें रहने वाला परिवार जैसे तैसे बाहर सुरक्षित निकला, लेकिन मंबेशियों की मलबे में दबने से मौत हो गई. यह घटना भितरवार कस्बे के वार्ड नंबर 14 […]

You May Like