शहर में लगने वाला जाम वाहन चालको के लिये बना मुसीबत

आटो और ठेले बन रहे जाम का मुख्य कारण

रीवा: शहर में लगने वाला जाम लोगो के लिये मुसीबत बनता जा रहा है. ऐसा कोई मुख्य मार्ग नही जहा जाम की स्थित न बनती हो. जिसमें फसकर वाहन चालक यातायात पुलिस और प्रशासन को कोसते नजर आते है. बाजारो में खरीददारी करने निकले लोग घंटो जाम में फसे रहते है और खुद ही निकलने की कोशिश करते रहते है.
शहर के मुख्य मार्ग जैसे धोबिया टंकी, अस्पताल चौराहा, सिरमौर चौराहा, अमहिया मार्ग, स्टेच्यू चौराहा, खन्ना चौराहा, बस स्टैण्ड में आये दिन जाम की स्थित निर्मित हो रही है.

लेकिन यातायात पुलिस के जवान चौराहो में जाम खुलवाते नजर नही आते है. कहने को तो यातायात थाने में बल की कमी है, लेकिन जो है भी वह चौराहो पर नजर नही आते. हां यह जरूर है कि वाहन चेकिंग के दौरान यह दिख जाते है. यातायात पुलिस को शहर में लगने वाले जाम से ज्यादा वाहन चेकिंग में देखा जा सकता है या फिर बाईपास में भी दिख जाती है. जिससे लोगो में भी यह चर्चा रहती है कि जाम नही खुलवाते और चेकिंग में वसूली करने आ जाते है. इस समय बाजार में खरीददारी करने वालो की अच्छी भीड़ देखी जा रही है. जिससे शहर में वाहनो का भी दबाव बन जाता है. जिसकी वजह से चौराहो और मुख्य बाजार में जाम की स्थित निर्मित हो जाती है.

लोग घंटो जाम में फसे रहते है और खुद ही मसक्कत कर निकलने की कोशिश करते रहते है. जाम का मुख्य कारण सडक़ो पर लग रहे ठेले और आटो चालक भी बन रहे है. ठेले वालो पूरी सडक़ पर अपने ठेलों को खड़ा किये रहते है तो वही आटो चालक भी बीच सडक़ पर ही वाहन रोक कर सवारी बैठाने और उतारने लगते है. जिसके चलते सबसे ज्यादा जाम की समस्या बन रही है. अगर कोई वाहन चालक आटो चालको का विरोध करता है तो वह एकजुट होकर विवाद पर उतारू हो जाते है. जिससे आये दिन विवाद की भी स्थित बनी रहती है.
घंटो जाम में फसी रही एम्बुलेंस
शहर में लगने वाले जामों में वाहन चालको के साथ एम्बुलेंस भी फस रही है. बुधवार को खन्ना चौराहे में घंटो जाम की स्थित बनी रही. चौराहा होने के कारण चारो तरफ से वाहनो की आवाजाही होती है. दोपहर लगभग 1.30 बजे के आसपास देखते ही देखते वाहनों की लम्बी कतार लग गई. जिसमें एक एम्बुलेंस भी फस रही, घंटो एम्बुलेंस का चालक सायरन मारते निकलने की कोशिश करता रहा लेकिन जाम ऐसा कि बाइक निकलना मुश्किल हो रहा था. वही खरीददारी करने बाइक से बाजार पहुंचे रवि कुशवाहा ने बताया कि खरीददारी तो हो गई, वापस घर जा रहा हूं. लेकिन घंटो से इस जाम में फसे है. यातायात पुलिस के जवान नजर नही आ रहे है, जिससे वाहन चालक परेशान है

Next Post

श्योपुर में 10 दिवसीय जवाहर गूदड़ी मेला शुरू

Thu Nov 20 , 2025
श्योपुर: जिले के अट्ठाईसा क्षेत्र में पारंपरिक जवाहर गूदड़ी मेला आज से शुरू हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अट्ठाईसा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्राम पंचायत […]

You May Like