ट्रैक्टर चालक ने 3 साल की मासूम को कुचला, मौत

उज्जैन: सडक़ निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूर दंपत्ति की 3 वर्षीय पुत्री पर निर्माण कार्य में लगा ट्रैक्टर चढ़ गया। मासूम की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया है। चालक घटनाक्रम के बाद भाग निकला था।महाकाल थाना एएसआई बलराम थिरोठा ने बताया कि गौंसा क्षेत्र में सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा है। शाम को 3 साल की बालिका वंशिका पिता प्यारसिंह खेल रही थी, माता-पिता मजदूरी में लगे थे।

उसी दौरान निर्माण कार्य में लगा नीले रंग का ट्रेक्टर चालक द्वारा रिवर्स लिया गया खेल रही वंशिका पहिये की चपेट में आ गई। जिसकी चीख निकली और उसकी सांस थम गई। चालक ट्रैक्टर छोडक़र भाग निकला। वंशिका को चरक अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम कक्ष भेज दिया।

परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि वह धार के ग्राम सेवरीमाल ग्राम पंचायत भड़किया थाना नालछिया के रहने वाले हंै। 15 दिन पहले ही मजदूरी के लिये 2 बेटियों के साथ उज्जैन आये थे। वंशिका की एक छोटी बहन और है। एएआई थिरोठा के अनुसार मामले में दुर्घटना का मामला दर्ज कर मर्ग कायम किया गया है। शुक्रवार सुबह बालिका का पोस्टमार्टम कराया गया। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश जारी है।

Next Post

फर्जी बैंक ग्यारंटी देकर ठगे 1.42 करोड़, केस दर्ज

Fri May 29 , 2026
उज्जैन:दो साल पहले बनाई गई बैंक ग्यारंटी के नाम पर हुई 1.42 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले मे पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों की तलाश में एक टीम इंदौर भेजी गई है। नागझिरी थाना क्षेत्र के सांई विहार कालोनी में रहने वाले रामस्वरूप […]

You May Like