थाने से लौटते समय कार ने मारी टक्कर, तीन दिन बाद बाइक सवार की मौत

इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि मृतक नीरज पिता सुखनंद उम्र 47 वर्ष निवासी बजरंग नगर अपने बुआ के बेटे के साथ 1 फरवरी को किसी काम से लसूड़िया थाने गया था. लौटते समय रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े. नीरज के सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आई थीं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

नशे में घर में घुसकर महिला पर किया गड़ासे से हमला दी जान से मारने की धमकी

Wed Feb 4 , 2026
इंदौर. बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुम्हार खाड़ी इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. गाली-गलौज के बाद आरोपी ने गड़ासे से वार कर महिला को घायल कर दिया और कमरे को खाली नहीं करने पर जान से खत्म […]

You May Like