इंदौर:विजयनगर क्षेत्र में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को एटीएम पर झांसा देकर ठगों ने न सिर्फ उनका कार्ड बदल लिया, बल्कि खाते से 70 हजार रुपए भी निकाल लिए. वारदात स्कीम नंबर 54 स्थित एसबीआई एटीएम पर हुई.80 वर्षीय बाबूलाल यादव निवासी मयंक अपार्टमेंट, स्कीम 74-सी घटना दोपहर करीब 12:30 बजे सेन्ट्रल बैंक एटीएम से रुपए निकालने गए थे, वे जैसे ही मशीन से 7 हजार रुपए निकालने लगे, तभी एक अज्ञात युवक ने उनका पासवर्ड देख लिया और बहाने से बातों में उलझाकर मशीन में खुद कार्ड लगाने की बात कही.
इस दौरान उसने बाबूलाल का एटीएम कार्ड निकाल लिया और बदले में गोपाल प्रजापत नाम के व्यक्ति का फर्जी कार्ड थमा दिया. बाबूलाल जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी अपने साथी के साथ वहां से भाग निकला. कुछ समय बाद उन्हें बैंक से कई ट्रांजेक्शन के अलर्ट मिले, तब जाकर ठगी का पता चला. बदमाशों ने उनके खाते से पहले एटीएम से 10,000 फिर 10,000 रुपए नकद निकाले, फिर आदिल अली भोपाल नाम की प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से दो बार में 25,000 और 25,000 रुपए की ट्रांजेक्शन किए इस तरह कुल 70 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण केस दर्ज कर इलाके के एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
