
ग्वालियर। ग्वालियर में लंपी वायरस से पीड़ित गौवंश के उपचार के लिए जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत ने शुक्रवार को ग्राम रतवाई गौशाला स्थित आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को बीमार पशुओं की बेहतर देखभाल, उपचार और खानपान के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही, शहर में घूम रहे पशुधन का टीकाकरण अभियान चलाने और नगर निगम के सहयोग से बीमार पशुओं को सेंटर तक पहुंचाकर समय पर इलाज सुनिश्चित करने पर जोर दिया ताकि गौवंश को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
