ग्वालियर: ग्वालियर कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी ऑफिस में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेजरी ऑफिस की आग की चपेट में महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिस सहित अन्य विभागों के ऑफिस भी आ गए हैं।
आग की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर रुचिका चौहान सहित प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी है। आग लगने का कारण ट्रेजरी ऑफिस के पास लगी डीपी में ब्लास्ट होना बताया जा रहा है।
