
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा का भविष्य युवा, ऊर्जावान और वैचारिक नेतृत्व के हाथों में सुरक्षित है। नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन, विचार और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को नई गति मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नितिन नबीन के संगठन कौशल से भाजपा सफलता के नए शिखर पर पहुंचेगी। संगठन पर्व के माध्यम से उनका निर्वाचन कार्यकर्ता-आधारित नेतृत्व की सशक्त मिसाल है।
