रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर मना रामोत्सव

ग्वालियर। संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर गोलपाड़ा के चरण सेवक जगबीर दास ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में आज मंदिर प्रांगण में शाम को श्री राम भगवान को समर्पित अलौकिक हवन किया गया. शाम 6:30 बजे प्रभु की आरती स्तुति व 7 बजे श्री राम दरबार सहित श्री राम जी महाराज की झांकी लगाई गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पमाला पहनकर तिलक कर पूजन कर भगवान श्री राम स्वरूप की आरती उतारी। मंदिर प्रांगण में सैकङों दीप प्रज्वलित कर दीपावली छटा बिखेरी और आतिशबाजी कर राम उत्सव मनाया। उसके पश्चात भक्तजनो ने राम नाम का संकीर्तन किया. अंत में सुरुचि भोजन प्रसादी का श्रद्धालुओं ने ग्रहण कर आनंद लिया.

Next Post

पिकअप से 5 गौवंश कराए मुक्त, 3 गिरफ्तार

Sat Jan 11 , 2025
  खरगोन। पिकअप वाहन में अवैध तरीके से किए जा रहे गौवंश तस्करी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 गौवंश मुक्त कराते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप जब्त की है। बड़वाह पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर पिकअप क्रमांक एमपी 04जीए6876 को मैन […]

You May Like